मुख्य मंत्री धामी ने 5 महीने में वो काम किया है जो 5 साल में कोई मुख्यमंत्री नही कर सकता:तेजस्वी सूर्य

मुख्य मंत्री धामी  ने 5 महीने  में वो काम किया है जो 5 साल में कोई मुख्यमंत्री नही कर सकता:तेजस्वी सूर्य
Spread the love

श्रीनगर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य श्रीनगर गढ़वाल पहुँचने पर उन्होंने हेलीपैड से बाइक रैली में हिस्सा लिया। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
श्रीनगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा उत्तराखंड में सैन्य धाम एक ऐतिहासिक फैसला । उन्होंने कहा मुख्य मंत्री धामी ने 5 महीने में वो काम किया है जो 5 साल में कोई मुख्यमंत्री नही कर सकता । उन्होंने कहा कि आज सुबह किक्रेट मैच में मुख्यमंत्री जी की टीम जीती उन्होंने कहा किक्रेट का मैदान हो या राजनीति का मैदान हो दोनों मैदानों के मुख्यमंत्री धाकड़ बलेबाज और आने वाले विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी जी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है । उन्होंने कहा कि पूरे देश में घूमा हूं मगर जितना प्यार मुझे उत्तराखंड में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मिला है व जो उत्साह एवं जोश कार्यकर्ताओ ने दिखाया है शायद ही किसी अन्य जगह मुझे देख ने को मिला । उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की धरती जनरल विपिन रावत जी की धरती है, यह वीरों की धरती है पूरा देश उत्तराखंड को सम्मान से देखता है ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज आप सभी कार्यकर्ता इतने उत्साह यहां पर आये है क्योंकि आपको और हम सब को पता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है किसी परिवार की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा आज प्रदेश में सिर्फ एक ही विकल्प है और वो है बीजेपी उन्होंने कहा हम लोग जनरल विपिन रावत जी को अपना हीरो अपना आदर्श मानते हैं और कांग्रेस पार्टी उनको सड़क का गुंडा बोलती है ये वीरभूमि का अपमान है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जैसे आज आप बाइको में बीजेपी के झण्डे लगा रहे हैं, वैसे में भी 3 साल पहले झण्डे लगाता था उन्होंने कहा यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है कि एक साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है ।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल जी भी एक कार्यकर्ता थे और हमारे मुख्यमंत्री धामी भी कभी युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे।
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पुष्कर धामी जी की सरकार बनेगी वो हर कार्यकर्ता की सरकार बनेगी आम जनता की सरकार बनेगी, उन्होंने नारा दिया कि पुष्कर धामी जी जीत हर कार्यकर्ता की जीत हर आम आदमी की जीत है
प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं की सरकार है, और इस बार युवाओं की भागीदारी और अधिक रहेगी, यह सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने की सरकार है । उन्होंने कहा कि 2022 चुनाव में युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाने जा रहा है, युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता तन मन से 2022 के चुनाव को सफल बनायेगी।
कुन्दन लटवाल ने कहा तेजस्वी सुर्य के आने से युवा मोर्चा दुगनी गति से अब कार्य करेगा । इसका व्यापक रूप  2022 चुनाव में पूरे प्रदेश में दिखाई देगा और स्पष्ट संदेश देगा कि युवा मोर्चा ही 2022 के चुनाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रैली में जो उत्साह देखने को मिला है वो जो दूसरे राजनीतिक दलों के अंदर हलचल पैदा करेगा। उत्तराखंड का नौजवान हमेशा भाजपा के साथ रहा है, यह दूसरे राजनीतिक दलों के लिए हमेशा से चिंता का विषय रहा है। हमारा प्रत्येक युवा मोर्चा का कार्यकर्ता एक लक्ष्य लेकर चल रहा है। विजय संकल्प यात्रा भी पूरे प्रदेश में एक कार्यक्रम के तहत चल रही है जिसमें युवा बढ़-चढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles