योग किसी व्यक्ति विशेष का नही बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति के लिए है: प्रो0 एस पी बघेल

योग किसी व्यक्ति विशेष का नही बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति के लिए है: प्रो0 एस पी बघेल
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल खेल के मैदान मे जिला प्रशासन एव जिला आयुर्वेदिक यूनानी के तत्वाधान में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस बडी धूमधाम एव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप मे भारत सरकार के विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एस पी बघेल एव श्रीमती बघेल ने नैनीताल विधायक, जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थान, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मी एव आम जनमानस के साथ योगा किया।

इस मौके पर श्री बघेल ने कहा कि योग किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए हैं, ।
उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या मे शामिल करें,योग सीधे प्रकृति से जोड़ता है।इस दौरान राज्यमंत्री श्री बघेल ने नेटवर्क की व्यवस्था ठीक न होने पर भी चिंता व्यक्त कर तुरंत समस्या का समाधान किये जाने की बात भी कही।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे , जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,एसएसपी पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी,समेत कई लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles