रेडक्रास समिति रूद्रप्रयाग द्वारा रा0इ0का0 कोठगी में शीत लहरी से बचाव एवं रेडक्रास सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों

रेडक्रास समिति रूद्रप्रयाग द्वारा रा0इ0का0 कोठगी में शीत लहरी से बचाव एवं रेडक्रास सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों
Spread the love

रुद्रप्रयाग। रेडक्रास समिति रूद्रप्रयाग द्वारा रा0इ0का0 कोठगी में वर्तमान शीतलहरी के दौरान शीत लहरी से बचाव एवं रेडक्रास सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सतेन्द्र भण्डारी प्रतिनिधि रेडक्रास रूद्रप्रयाग द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में श्री मुंशी चैमवाल प्रतिनिधि रेडक्रास रूद्रप्रयाग द्वारा रा0इ0का0 कोठगी में जूनियर रेडक्रास का गठन करवाया गया तथा जूनियर रेडक्रास के छात्र/छात्राओं को रेडक्रास की जानकारी देते हुए क्षेत्र में मानवता सेवा के भाव से कार्य करने हेतु अवगत कराया गया। श्री चैमवाल द्वारा बताया गया कि जनपद रूद्रप्रयाग आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील जनपद है जनपद में विभिन्न आपदाओं के समय कुशल आपदा प्रबन्धन राहत-बचाव कार्यों रेडक्रास की भूमिका सक्रिय रहती है साथ ही रेडक्रास समिति रूद्रप्रयाग बीमार व्यक्तियों को आवश्यक सहायता एवं ब्लड डोनेशन करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में श्री नन्दन सिंह रजवार जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आपदा प्रबन्धन व रेडक्रास समिति का मुख्य उद्देश्य आपदा के के समय राहत-बचाव का कार्य है, जो कि आपदा प्रबन्धन एवं रेडक्रास समिति सेवा भाव से कर रही हैं साथ ही संभावित आपदाओं में कुशल आपदा प्रबन्धन हेतु आपदा प्रबन्धन क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम व प्रशिक्षण आदि आयोजित कर रहा है। ताकि स्थानीय जनसमुदायों द्वारा स्वयं के स्तर से भी कुशल आपदा प्रबन्धन का कार्य किया जा सकें।

कार्यक्रम में रेडक्रास समिति रूद्रप्रयाग द्वारा तल्ला नागपुर क्षेत्र व धनपुर क्षेत्र के दिव्यांगजनों को वर्तमान शीतलहरी से बचाव हेतु कम्बल हाईजिन किट आदि सामग्री वितरित किये गये। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय समुदायों द्वारा रेडक्रास समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए, क्षेत्र में स्वास्थ्य उपचार हेतु मेडिकल शिविर लगाये जाने का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम में रेडक्रास सचिव श्री जसपाल भारती, तहसील प्रभारी श्री देवेन्द्र खत्री, राज्य प्रतिनिधि श्री मुंशी चैमवाल, श्री सतेन्द्र सिंह भण्डारी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्री नन्दन सिंह रजवार जी0आई0सी0 कोठगी के शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।

देवभूमि खबर

Related articles