पानी को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के दावे खोखले

पानी को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के दावे खोखले
Spread the love

विनीत कंसवाल

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के ग्राम सभा बगियाल गांव और पाटा में जल जीवन के तावे आखिरकार खोखले नजर आ रहे हैं जहां पेयजल को लेकर समस्याएं गांव में दिखने शुरू हो गई है वहीं कई जगहों पर पानी की लाइनें लगनी शुरू हो गई है वही गांव के लोग 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी ला रहे हैं।

वहीं केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है मगर देखा जाए तो जो हालात आज पानी की समस्या गांव में हो रही है उसकी जिम्मेदारी पानी विभाग की ही मानी जा रही है जहां जो स्रोत पानी को एकत्रित करने के लिए गांव में पानी के टैंक बना रखे हैं मगर जल निगम के अधिकारी इसमें बड़े-बड़े घोटाले कर रही है लोगों से पैसे लेकर रातों-रात नए कनेक्शन मैन लाइन से जोड़ दिए जा रहे हैं इस पर जब गांव वालों से हमने बात की तो गांव वालों का कहना है कि पानी में लगाए हुए कर्मचारी रात को पैसा और शराब पीकर कनेक्शन जोड़ रहे हैं टैंक से कोई कनेक्शन ना जोड़ने कर सीध लाइन से ही कनेक्शन जोड़ रहे हैं जिससे जो एकत्रित हो रहा पानी वह अब वहां पर पानी टैंक में नहीं पहुंच पा रहा है जिससे गांव वालों को पानी की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है

देवभूमि खबर

Related articles