HTML tutorial
HTML tutorial

शिक्षक संघों की मांगों पर होगी कार्रवाईः डॉ0 धन सिंह रावत

शिक्षक संघों की मांगों पर होगी कार्रवाईः डॉ0 धन सिंह रावत
Spread the love

देहरादून।शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज शिक्षा निदेशालय में विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डॉ0 रावत ने शिक्षक संघों की विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने ब्लॉक से लेकर निदेशालय तक के अधिकारियों को शिक्षकों की मांगों का निस्तारण अपने-अपने स्तर पर करने के निर्देश दिये। साथ ही नीतिगत मामलों को ही शासन स्तर पर भेजने को कहा। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षक संघों के साथ समय-समय पर बैठकर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जाय।

इस अवसर पर अपर सचिव शिक्षा दीप्ति सिंह, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक आ0के0 कुंवर, निदेशक सीमैट सीमा जौनसारी, निदेशक प्राथमिक शिक्षा बंदना गर्ब्याल, अनु सचिव विभूति रंजन, अपर निदेशक आर0के0 उनियाल, भूपेन्द्र नेगी, महावीर सिंह बिष्ट, लीलाधर व्यास साहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles