साइबर सैल रुद्रप्रयाग द्वारा साइबर ठगी की शिकार हुई युवती के 50 हजार रूपये साइबर सैल रुद्रप्रयाग द्वारा कराये गये वापस

साइबर सैल रुद्रप्रयाग द्वारा साइबर ठगी की शिकार हुई युवती के 50 हजार रूपये साइबर सैल रुद्रप्रयाग द्वारा कराये गये वापस
Spread the love

रुद्रप्रयाग । साइबर सैल रुद्रप्रयाग द्वारा साइबर ठगी की शिकार हुई युवती के 50 हजार रूपये साइबर सैल रुद्रप्रयाग द्वारा कराये गये वापस । शिकायत व जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस साइबर सैल की त्वरित कार्यवाही से फोन पे वॉलेट में गये रुपये 50 हजार की धनराशि युवती के खाते में वापस आ गयी ।

जनपद रुद्रप्रयाग निवासी सुमन ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। जनपद रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित होने के कारण शिकायत जनपद रुद्रप्रयाग साइबर सैल को प्राप्त हुई। साइबर सैल में नियुक्त आरक्षी राकेश रावत द्वारा 31 जुलाई को इस सम्बन्ध में इस युवती से वार्ता की गयी तथा सम्बन्धित एप यानि फोन पे के गेटवे से आनलाइन पत्राचार किया, क्योंकि पैसे फोन पे के वॉलेट में ट्रान्सफर हुए थे। पैसे फोन पे वॉलेट से कहीं किसी और खाते में ट्रांसफर नहीं हुए थे। इस सम्बन्ध में इनके खाते से सम्बन्धित बैंक से भी ऑनलाइन पत्राचार किया गया। की गयी शिकायत व जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस साइबर सैल की त्वरित कार्यवाही से फोन पे वॉलेट में गये रुपये 50 हजार की धनराशि युवती के खाते में वापस आ गए। उनके द्वारा बताया गया कि, उनके पिता द्वारा दिन-रात मेहनत करके ये धनराशि उनकी कॉलेज की फीस हेतु खाते में डाली गयी थी, जिसे कि, ठग ने ठग लिया गया था। हालांकि उसके द्वारा यह भी स्वीकार किया गया कि, ठग द्वारा उनकी जिस दीदी व जीजा का सहारा लिया गया था उनके दूर के रिश्ते में एक दीदी हैं जिनकी आगामी समय में शादी होनी है। उस साइबर ठग द्वारा इनके बारे में पूरी जानकारी एकत्रित कर उसे ठग ही लिया गया था। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की सक्रियता से उनके पैसे खाते में वापस आ गये हैं।

देवभूमि खबर

Related articles