स्कूल वैन वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर बैठक
देहरादून।स्कूल वैन वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में सभी स्कूलों के वैन चालक गांधी पार्क में एकत्र हुए।
उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन(रजि०)के प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता ने स्कूल वैन वाहन चालको की समस्याओं पर चर्चा की।वैन चालको ने बताया कोरोना महामारी के चलते पिछले एक वर्ष से स्कूल बंद है जिस कारण हमारी स्कूल वैन भी नही चल पा रही है,इन्सुरेंस, टैक्स,फिटनेस ,ऋण,कार मेंटेनेन्स का खर्चा पूर्व की भांति चल रहा है।वर्तमान में दो वक्त की रोजी रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।अगर जल्द ही कोई समाधान नही निकला तो वाहन चालकों के साथ साथ उनको परिवार भी सड़क पर आजायेंगे।
श्री सचिन गुप्ता ने बताया कि स्कूल वैन वाहन चालकों की मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल जल्द ही उत्तराखंड मा० मुख्यमंत्री जी से भी मिलेंगे व स्कूल वैन चालको की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौपेगा।
बैठक में गगन ढींगरा,विपिन जोशी,पवन पासवान,सुमित कुमार,विरेंदर, डिम्पल,अमर थापा,पवन अरोरा,हरीश चौहान, लक्ष्मण नेगी,सुशील दुग्गल,जोगेन्दर आदि शामिल हुए।

