90 किलो गांजा तस्करी का 24 घंटे में खुलासा, सप्लाई नेटवर्क ध्वस्त; दो और तस्कर गिरफ्तार

90 किलो गांजा तस्करी का 24 घंटे में खुलासा, सप्लाई नेटवर्क ध्वस्त; दो और तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

श्रीनगर। पौड़ी पुलिस ने 90 किलोग्राम अवैध गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा कर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस को भी सीज किया है।

दिनांक 23 अगस्त 2026 को श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा आवास विकास ग्राउंड, श्रीनगर के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन संख्या UK14-PA-0539 (इको एंबुलेंस) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एंबुलेंस में रखे नौ कट्टों से कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एंबुलेंस चालक रविन्द्र सिंह निवासी कीर्तिनगर को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
मामले में कोतवाली श्रीनगर में
मु0अ0सं0-0053/2026, धारा 8/20/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, तस्करों की सप्लाई चेन ध्वस्त करने तथा मादक पदार्थों की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री तपेश कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर श्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ, सूचना एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस को तस्करी नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली।

जांच में सामने आया कि रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू निवासी कीर्तिनगर ने मुख्य आरोपी रविन्द्र सिंह के साथ मिलकर रुद्रप्रयाग निवासी विनोद रावत से कम कीमत पर गांजा खरीदा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विनोद रावत को रुद्रप्रयाग से तथा रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू ने बताया कि उसने मुख्य आरोपी रविन्द्र सिंह के साथ मिलकर विनोद रावत से थोक मात्रा में गांजा खरीदा था। इसके बाद गांजे को श्रीनगर में अधिक कीमत पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाने की योजना थी। तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल इसलिए किया जाता था क्योंकि आरोपियों को विश्वास था कि एंबुलेंस पर सामान्य वाहनों की तुलना में कम संदेह किया जाता है और मानवीय संवेदनाओं के कारण उसकी जांच भी अपेक्षाकृत कम होती है।
पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई से न केवल 90 किलो गांजा बरामद हुआ, बल्कि तस्करी की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पुलिस पहुंचने में सफल रही।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू, उम्र 38 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय राज किशोर, निवासी बड्यारगढ़, जनपद टिहरी गढ़वाल, हाल पता भक्तियाना, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
विनोद रावत, उम्र 47 वर्ष, पुत्र चंदन सिंह रावत, निवासी बणसू, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0-0053/2026, धारा 8/20/60/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम रविन्द्र सिंह आदि 03 नफर।
रविन्द्र कठैत का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0-0007/2020, धारा 60(ग)/72 आबकारी अधिनियम, कोतवाली श्रीनगर।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 पंकज तिवाड़ी, उ0नि0 राजेश असवाल, उ0नि0 प्रमोद कुमार, हे0कानि0 229 नापु0 संजय कुमार, हे0कानि0 212 नापु0 जय प्रकाश खत्री तथा हे0कानि0 236 नापु0 दिनेश नेगी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles