नियम विरुद्ध संचालित रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर दो रेस्टोरेंट सील

नियम विरुद्ध संचालित रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर दो रेस्टोरेंट सील
Spread the love

देहरादून।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन, विद्युत विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने दो रेस्टोरेंट्स को सील कर दिया। यह कार्रवाई मसूरी रोड मालसी बरगल स्थित ठंेुनम रेस्टोरेंट द गार्डन प्रोजेक्ट और राजपुर रोड स्थित थ्वदमेजं तिब्बत लेन पर की गई।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर एसडीएम सदर हरिगिरि ने तहसीलदार सदर को विभागों की संयुक्त टीम के साथ मौके पर भेजा, जहां मानकों के उल्लंघन के चलते 17 फरवरी 2025 के आदेश के तहत सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इस दौरान तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अमित पोखरियाल, एसडीओ विद्युत विभाग एस.वी. यादव और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एम.एम. चौहान मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles