रुड़की पुलिस व एप्पल कंपनी की संयुक्त टीम ने फर्जी माल बेच रहे दुकानदारों पर मारा छापा, छह पर मुकदमा दर्ज

रुड़की पुलिस व एप्पल कंपनी की संयुक्त टीम ने फर्जी माल बेच रहे दुकानदारों पर मारा छापा, छह पर मुकदमा दर्ज
Spread the love

रुड़की। रुड़की पुलिस और एप्पल कंपनी की संयुक्त टीम ने फर्जी एप्पल प्रोडक्ट्स बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान छह दुकानों से नकली एप्पल प्रोडक्ट्स जब्त किए गए और दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

एप्पल कंपनी के प्रबंधक मोहम्मद तौकीर अपनी टीम के साथ पुलिस के सहयोग से 22 सिविल लाइन, रुड़की पहुंचे। छापेमारी के दौरान विभिन्न दुकानों से नकली एप्पल ब्रांड के चार्जर, ईयरपॉड, बैक कवर, एडॉप्टर और अन्य एक्सेसरीज़ बरामद की गईं। जब्त किए गए सामान के साथ पुलिस टीम ने सभी संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में मु0अ0सं 62/2025 धारा 63/65 कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

बरामद माल का विवरण:

  • अंकुश मोबाइल गेयर्स: 90 नकली बैक कवर, 12 केबल, 3 एडॉप्टर, 5 ईयरपॉड
  • राहुल मोबाइल एसेसरीज: 70 नकली बैक कवर, 25 चार्जिंग पैड, 3 ईयरफोन, 7 केबल, 35 बैक पैनल, 2 एडॉप्टर, 10 मेम्ब्रेन, 9 बैटरियां
  • आदिल मोबाइल सॉल्यूशन: 48 नकली बैक कवर, 25 केबल, 45 एडॉप्टर
  • नदीम टेलीकॉम: 47 नकली बैक कवर, 7 ईयरपॉड, 10 केबल
  • जीशान मोबाइल: 95 नकली बैक कवर, 25 एडॉप्टर
  • साहिल मोबाइल गैलेरी: 40 नकली बैक कवर, 30 मेम्ब्रेन, 66 केबल

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles