HTML tutorial
HTML tutorial

अब शिक्षा माफियाओं पर चला डीएम का डंडा, कई दुकानों पर एक साथ छापेमारी

Spread the love

देहरादून।अभिभावकों को कॉपी-किताबों के लिए अनावश्यक परेशान करने की मिल रही शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया। सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने शहर की प्रमुख पुस्तक दुकानों पर एक साथ छापेमारी की।

शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में बेची जाने वाली किताबों की ऊंची कीमतों और स्कूलों की किताब विक्रेताओं से मिलीभगत की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने कार्रवाई तेज करते हुए इस गठजोड़ को तोड़ने के लिए शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कस दिया।

ब्रदर पुस्तक भंडार (सुभाष रोड), नेशनल बुक डिपो (डिस्पेंसरी रोड) और यूनिवर्सल बुक डिपो (राजपुर रोड) पर प्रशासन की टीमों ने एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान किताबों की अनियमित कीमतें, अनिवार्य सेट खरीदने की बाध्यता और अनधिकृत तरीके से किताबों की बिक्री की जांच की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा माफियाओं पर यह एक्शन आगे भी जारी रहेगा, ताकि अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles