हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई, वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली महिलाएं गिरफ्तार
हरिद्वार ।बस स्टेशन और रेलवे गेट के पास कुछ बाहरी महिलाओं द्वारा यात्रियों को अश्लील इशारे कर देह व्यापार को बढ़ावा देने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
आज दिनांक 29 मार्च को कोतवाली नगर पुलिस ने रेलवे गेट नंबर 5 के पास छापा मारकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील इशारे कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।
गिरफ्तार महिलाओं में से एक हरियाणा की निवासी है, जबकि दूसरी पंजाब और तीसरी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। ये सभी वर्तमान में हरिद्वार के अलग-अलग स्थानों पर रह रही थीं। पुलिस ने इनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर को सुरक्षित और स्वच्छ रखा जा सके।
इस कार्रवाई में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस की टीम शामिल रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद रमोला, उपनिरीक्षक सुनील पंत सहित महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं।


