HTML tutorial
HTML tutorial

नैनीताल प्रवास में राज्यपाल ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, गुरुद्वारे में मत्था टेक मांगी खुशहाली की दुआ

Spread the love

नैनीताल। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नैनीताल प्रवास के दौरान मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान उन्होंने मां नयना देवी का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश के कल्याण की प्रार्थना की।
मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
राज्यपाल ने कहा कि मां नयना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि जब भी वे यहां आते हैं, उन्हें अलग प्रकार का आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब अपनी सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है। इन दोनों पवित्र स्थलों पर आकर उनकी आत्मा ऊर्जा से भर जाती है और उन्हें नई प्रेरणा प्राप्त होती है।
राज्यपाल ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर आने से सकारात्मक ऊर्जा, आस्था और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है, जो जीवन में नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करता है।

देवभूमि खबर

Related articles