उत्तराखंड शासन ने किए आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कुंभ मेला 2027 व पुलिस मुख्यालय में नई तैनातियां
देहरादून। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।


जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला-2027 हरिद्वार के पद पर तैनात रहे आयुष अग्रवाल को अब 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार का सेनानायक नियुक्त किया गया है। वहीं हरीश वर्मा को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से स्थानांतरित कर सेनानायक आईआरबी प्रथम, रामनगर बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर से हटाकर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जितेन्द्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, देहरादून नियुक्त किया गया है।
प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में वीर सिंह को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से स्थानांतरित कर उपसेनानायक आईआरबी प्रथम, रामनगर नियुक्त किया गया है। लोकजीत सिंह, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के पद पर कार्यरत थे, को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/शिकायत, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। विमल आचार्य को आईआरबी प्रथम रामनगर से स्थानांतरित कर उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर बनाया गया है।
इसी क्रम में शालन्तु पराशर को उपसेनानायक एसडीआरएफ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा, अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड नियुक्त किया गया है।

