कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की हर माह होगी समीक्षा, नोडल अधिकारियों की भूमिका होगी अहम : आयुक्त आनंद स्वरूप

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की हर माह होगी समीक्षा, नोडल अधिकारियों की भूमिका होगी अहम : आयुक्त आनंद स्वरूप
Spread the love

हरिद्वार।कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, एजेंसियों तथा संबंधित संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला-2027 से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अब योजनाओं को अंतिम रूप देने के साथ उन्हें धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला राज्य की प्रतिष्ठा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसकी तैयारियों की नियमित निगरानी के लिए प्रत्येक माह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही निर्देश दिए गए कि आगामी बैठकों में केवल विभागों के नामित नोडल अधिकारी ही प्रतिभाग करें, जिन्हें संबंधित कार्यों की पूर्ण जानकारी हो।
बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, रेलवे एवं परिवहन विभागों के साथ विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा आकस्मिक परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं और आपातकालीन योजनाएं तैयार रखने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने वर्चुअल माध्यम से मेले की तैयारियों की जानकारी दी और रेल, सड़क परिवहन तथा आपदा प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजनाओं को शीघ्र अंतिम रूप देने की आवश्यकता बताई। वहीं उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने रेलवे की प्रस्तावित तैयारियों से अवगत कराया।

बैठक में जिलाधिकारी आशीष चौहान, मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, आयुष अग्रवाल तथा प्रमेन्द्र डोबाल सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने सफाई, सैनिटेशन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी दी, जबकि अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने स्वीकृत कार्यों की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ टिहरी और पौड़ी जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग

देवभूमि खबर

Related articles