जहरीली शराब पीने से बाराबंकी में दस की मौत

Spread the love

बाराबंकी।उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में योगी सरकार ने एक्शन लेते हुए डीईओ बाराबंकी शिव नारायण दूबे, आबकारी निरीक्षक रामतीरथ मौर्य, 3 हेड कांस्टेबल और सर्कल के 5 कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने डीएम और एसपी को तुरंत मौके पर पहुंचने और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा योगी ने प्रिंसिपल सेक्रटरी (एक्साइज) को भी तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए लोगों ने राम नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज में सोमवार शाम को सरकारी ठेके से खरीद कर शराब पी थी। देर रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान अभी तक 10 लोगों ने दम तोड़ दिया। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

देवभूमि खबर

Related articles