देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई कोतवालों और निरीक्षकों के तबादले

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई कोतवालों और निरीक्षकों के तबादले
Spread the love

देहरादून।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस विभाग में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है। वहीं निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर प्रभारी चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय नियुक्त किया गया है। निरीक्षक राकेश गुंसाई को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को कोतवाली डोईवाला से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला नियुक्त किया गया है। निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस कार्यालय भेजा गया है, जबकि निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है।

देवभूमि खबर

Related articles