HTML tutorial
HTML tutorial

दुर्गम रास्ते में बिगड़ी एएआईबी अधिकारी की तबीयत, पुलिस और एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित स्थान

दुर्गम रास्ते में बिगड़ी एएआईबी अधिकारी की तबीयत, पुलिस और एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित स्थान
Spread the love

चमोली। हैलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर लौट रहे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के एक अधिकारी की दुर्गम रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। चलने में असमर्थ होने पर चमोली पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने कंधों पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 की रात करीब सात बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष गोपेश्वर को आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ लोग एक नवंबर को पांडुकेश्वर के रास्ते हैलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने गए थे। वापस लौटते समय उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गई है और वह चलने में असमर्थ है।

सूचना मिलते ही गोविंदघाट कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचित किया और तत्काल संयुक्त बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को पता चला कि बीमार व्यक्ति विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के अधिकारी हैं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह आगे चलने में असमर्थ थे।

क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम रास्ते को देखते हुए पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवानों ने उन्हें अपने कंधों पर उठाकर सुरक्षित पांडुकेश्वर पहुंचाया। इस दौरान जवानों ने कठिन रास्ते में सावधानीपूर्वक बचाव अभियान चलाया।

पुलिस एवं एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से अधिकारी श्री दिनेश डांगी को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। फिलहाल उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles