कब्र में 22 साल बाद ज्यों की त्यों मिली लाश

Spread the love

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां 22 साल पहले कब्र मे दफनाए गए एक शख्स का जनाजा ज्यों का त्यों पड़ा मिला है. न लाश सड़ी-गली और न ही कफ़न मैला हुआ. जहां एक और स्थानीय लोग व संत इसे चमत्कार मान रहे हैं, वहीं विज्ञान की अपनी अलग सोच है. मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि ऐसा मुमकिन तो नहीं है, लेकिन अगर किसी वजह से बॉडी प्रीजर्व हो गई हो तो ऐसा संभव है.

दरअसल बुधवार को जिले में हुई मूसलाधार बारिश में बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब स्थित कब्रिस्तान में कई कब्रों की मिट्टी धंस गई. इसमें से एक कब्र 22 साल पुरानी, थी जिसमें नसीर अहमद नाम के एक शख्स को दफ़न किया गया था. कब्र में नसीर अहमद का जनाजा ज्यों का त्यं पड़ा मिला. न लाश को कुछ हुआ और न ही कफ़न मैला नहीं हुआ।

देवभूमि खबर

Related articles