धर्मेन्‍द्र प्रधान ने 10वें सिटी गैस वितरण बोली राउंड के कार्य का शुभारंभ किया

Spread the love

नई दिल्ली।पीआईबी।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्‍पात मंत्री श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज 10वें सिटी गैस वितरण (सीजीडी) बोली राउंड के कार्य का शुभारंभ किया। इसमें 124 जिलों के 50 भौगालिक क्षेत्र शामिल होंगे। श्री प्रधान ने 1 मार्च, 2019 को इस राउंड के 12 सफल बोलीदाताओं को आशय-पत्र वितरित किये थे। 10वें राउंड के पूरा होने के बाद देश की 70 प्रतिशत से अधिक जनसंख्‍या और 52.73 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र सीजीडी के तहत आ जायेगा। पीएनजीआरजी द्वारा 10वें राउंड के लिए अनुमोदित न्‍यूनतम कार्यक्रम के अनुसार 2.02 करोड़ पीएनजी घरेलू कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराये जायेंगे।

इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि 9वें और 10वें राउंड की समाप्ति के बाद देश ने सीजीडी में लंबी छलांग लगाई है। पिछले पांच वर्षों के दौरान पीएनजी कनेक्‍शनों, सीएनजी वाहनों तथा सीएनजी स्‍टेशनों की संख्‍या दोगुने से भी अधिक हो गई है। भारत विश्‍व में तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा का उपभोक्‍ता है और यह एक दशक में सबसे बड़ा उपभोक्‍ता बन जायेगा। सरकार का उद्देश्‍य सभी को स्‍वच्‍छ ईंधन की विश्‍वसनीय, सस्‍ती, टिकाऊ और वैश्विक पहुंच उपलब्‍ध कराना है। देश में ऊर्जा मिश्रण में गैस की वर्तमान हिस्‍सेदारी 6.2 प्रतिशत है। 2030 तक प्राकृतिक गैस की हिस्‍सेदारी 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्‍य है।

देवभूमि खबर

Related articles