भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक चमोली को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मानित

Spread the love

चमोली।कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण को रोकने एवं बचाव के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान को भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय विशेषज्ञ, सलाहकार डॉ.एम.के.ओटानी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था।इस उपलक्ष्य पर आज पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में सांस्कृतिक मंत्रालय के विशेषज्ञ सलाहकार के वैयक्तिक सहायक श्री पंकज सती द्वारा पुलिस अधीक्षक चमोली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली  के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मानवता का परिचय देते हुए न केवल लोगों की मदद की गई अपितु कोरोना संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी।

इस सम्मान समारोह में पुलिस उपाधीक्षक महोदय श्री विमल प्रसाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक श्री राजेंद्र भंडारी, नगर संघ चालक श्री जयंती प्रसाद जोशी, सेवा प्रमुख डॉ. प्रेम देवराड़ी, विद्यार्थी विभाग प्रमुख डॉ. दिनेश सती, अधिवक्ता श्री मोहन पंत, श्री खिलाफ सिंह गड़िया आदि उपस्थित थे।

Next Post

कोविड- केयर सेन्टर में गम्भीर अवस्था वाले संक्रमित व्यक्त्तियों हेतु बैड आरक्षित रखें जाय :आशीष श्रीवास्तव

Spread the love देहरादून ।कोविड-19 संक्रमण के बढते प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश […]