उत्तरकाशी में मौसम ने एक बार फिर बदली करवट निचले क्षेत्र में बारिश ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी
विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी
उत्तरकाशी।।जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जंहा निचले क्षेत्र में बारिश तो ऊपरी क्षेत्र में भारी बर्फबारी जारी है। गंगोत्री, यमनोत्री समेत गंगा यमुना के शीतकालीन प्रवास मुखवा और खरसाली में जम कर बर्फ़बारी जारी है। तस्वीरे माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली से आई है। जंहा हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी पड़ी है। जम कर रात से ही बर्फ़बारी जारी है बर्फ के साथ मां यमुना का शीतकालीन मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य का एहसास करा रहा है। यह सीजन की तीसरी बर्फ़बारी है।

