प्रदेश में बढ़ रहा पार्टी का जनाधार : भगत
देहरादून। 2022 में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान कर संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार की उपलब्धियों को भी आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है।
उक्त बात डोईवाला में पत्रकार वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने कही। उन्होंने कहा कि वह 120 दिनों के दौरे पर निकलकर शहर से लेकर गांव तक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह गढ़वाल व कुमाऊं के दौरे पर निकले हुए हैं। राज्य सरकार भी सबका साथ सबका विकास के मुद्दे को साथ लेकर अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजना पहुंचाने का काम कर रही है।

