केमरा-सेंदुल के ग्रामीण लगातार कर रहे हैं कई दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से पानी की शिकायत
रिपोर्ट कृष्णा
घनसाली। – जनप्रतिनिधियों एवं सरकार तक पानी की शिकायत को लेकर अपनी आवाज पहुंचाने के लिए केमरा-सेंदुल के ग्रामीण आमदा है।
अब उनके सब्र का बाँध टूटने लगा है जिसका जीता जागता उदाहरण है कि ग्रामीण सड़कों पर पानी के बर्तन बजाते हुए पेयजल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।उनका कहना है कि उन्हें 20 दिनों से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है जबकि 3 तरह की पेयजल योजना उनके गांव के लिए संचालित है।
हर घर जल हर नल की योजना भी हवा हवाई हो चुकी है।
वही उन्होंने 22 लाख रूपये से बनी सोलर पम्पिंग योजना पर भी अनियमितता के गंभीर आरोप लगाये है।
लोगो में इस कदर गुस्सा फूट पड़ा की वह सडको पर खड़े होकर विभाग तथा अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।वही स्थानीय लोगो एवं ग्राम प्रधान ने जेई एवं फीटरो को तत्काल बदलने की मांग की है।उनका कहना था कि ये लोग ग्रामीणों की समस्या सुनने को बिलकुल भी तैयार नहीं है तथा लोगो के फोन भी उठाते नहीं।
ग्रामीणों ने विभगीय कर्मियों को आड़े हाथों लिया
यहाँ पानी की सुविधा बहाल करने की बजाय ग्रामीणों को ही उल्टा धमकाया जा रहा है।पेयजल की हर योजना यहाँ पर फेल है क्योंकि ग्रामीणों के घर पानी नहीं आ रहा है।बड़े-बूढ़े ,बच्चे दूर दूर से पानी लाने को मोहताज हो गए है।ग्रामीणों ने सोलर पम्पिंग योजना की जांच की बात कही।
ग्रामीणों में पानी की समस्या को चलते भयंकर रोष है।वही जल संस्थान अधिशासी अभियंन्ता अभिषेक वर्मा का कहना है कि सम्बन्धित मामले में काम चल रहा है और जल संयोजक फीटर को बदला जा रहा है और वर्मा ने आशवस्त किया जांच में सहयोग के लिऐ तैयार है।

