तिलवाडा-मयाली-चिरबटिया मोटर मार्ग पर जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया विशेष संयुक्त चैकिंग अभियान
रुद्रप्रयाग । तिलवाडा-मयाली-चिरबटिया मोटर मार्ग पर जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा विशेष संयुक्त चैकिंग अभियान संचालित किया गया। जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत विभिन्न अभियोगों में कुल 20 वाहनों के चालान किये गये। जिसमें 08 वाहन चालकों के लाईसेन्स निलम्बित किये गये साथ ही 12 चालान कोविड-19 के नियमों का पालन न किये जाने, जैसे (मॉस्क न पहनने पर, सामाजिक दूरी का पालन न किये जाने पर आदि) के अभियोगों में किये गये। उक्त अभियान के अन्तर्गत वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात के नियमों का पालन व कोविड-19 की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।
संयुक्त चैकिंग अभियान में उपजिलाधिकारी जखोली श्री परमानन्द राम , सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री मोहित कुमार कोठारी, यातायात निरीक्षक श्री श्याम लाल , परिवहन कर अधिकारी-2 श्री एस०एल० पाण्डे तथा एस०ओ० श्री एल०पी० भट्ट जखोली उपस्थित रहे।

