HTML tutorial
HTML tutorial

थाना-कोतवाली पर खड़े-खड़े जंक खा रहे विभिन्न मामलों से जुड़े वाहनों का होगा शीघ्र निस्तारण:अशोक कुमार

थाना-कोतवाली पर खड़े-खड़े जंक खा रहे विभिन्न मामलों से जुड़े वाहनों का होगा शीघ्र निस्तारण:अशोक कुमार
Spread the love

देहरादून । थाना-कोतवाली पर खड़े-खड़े जंक खा रहे विभिन्न मामलों से जुड़े वाहनों का होगा शीघ्र निस्तारण, चलाया जा रहा एक माह विशेष अभियान।

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने बताया कि थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए 01 दिसम्बर 2021 से 31 दिसम्बर 2021 तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत ऐसे वाहनों की विधिक प्रावधानों से नियमानुसार निलामी तथा सुपुर्दगी की कार्यवाही की जाएगी। थाना-कोतवाली के परिसर से ऐसे वाहनों के हटने से परिसर को साफ-सथुरा कराया जा सकेगा। अभियान में अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारियों/मालखाना मोहर्रिर को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles