HTML tutorial
HTML tutorial

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 26 वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का आगाज़

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 26 वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का आगाज़
Spread the love

उत्तरकाशी । 26 वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का आगाज़ हो गया है। शुक्रवार को उत्तरकाशी भ्रमण पर पहुंची महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 26 वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ब्रिगेडियर ज्ञान सपोर्ट क्लाइमिंग प्रांगण का भी लोकार्पण किया।  

      कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्या ने अपने सम्बोधन में महिला सशक्तिकरण के बारे में बोलते हुए कहा कि महिलाओं को बड़े पदों में देखकर गर्व महसूस होता है। देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला बनी है,उससे यह एहसास होता है कि महिलाओं के लिए कोई भी क्षेत्र अब ऐसा नही है जो अछूता रह जाय। हर क्षेत्र में महिला आगे रही है। पर्वतारोहण के संदर्भ में बताते हुए काबीना मंत्री ने कहा कि खेल विभाग ने क्रिकेट,फुटबॉल,हॉकी,बैडमिंटन, आदि खेलों को बढ़ाने का काम किया है। ज्यादातर ध्यान इन्ही खेलों के प्रति रहा है। हम चाहते है कि हमारे बच्चे हर खेल की प्रतिस्पर्धाओं एवं ओलंपिक खेल में गोल्ड मेडल जीतकर आएं। खुशी की बात यह है कि नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अब ओलम्पिक खेल में शामिल किया गया है,आने वाले समय में इस दिशा में भी हमारे प्रयास देखने को मिलेंगे।काबीना मंत्री ने 26वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री जी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत हर घर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने आवाह्न किया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने का काम करें। इससे देश भक्ति,अखंडता और स्वतंत्रता का भाव अभिव्यक्त है और अपने घरों में लगाने से देश भक्ति का भाव भी बताता है। साथ ही अपने परिजनों एवं मित्रों को ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करें।

    प्रधानाचार्य निम कर्नल अमित बिष्ट ने कहा 26वें नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप का आज शुभारंभ हो गया है। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में एशियन खेल एवं ओलंपिक खेल में खिलाड़ियों का चयन होगा,जो उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। इस प्रतियोगिता में 175 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहें है।

     इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी,आईएमएफ की अध्यक्ष डॉ हर्षवन्ती विष्ट,प्रधानाचार्य निम कर्नल अमित विष्ट, अध्यक्ष स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता कीर्ति पाइस,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,एसडीएम चतर सिंह चौहान, डीएसओ संतोष भट्ट, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, विजयपाल मखलोगा सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles