A.H.T.U. की कार्रवाई: रहमत साबरी गेस्ट हाउस पर छापा, देह व्यापार में लिप्त 09 लोग गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कलियर क्षेत्र में छापेमारी की। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर A.H.T.U. (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) और थाना कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 मार्च 2025 को रहमत साबरी गेस्ट हाउस, सोहलपुर रोड, कलियर में छापा मारा। इस दौरान 05 महिलाएं और 04 पुरुष आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने तीन नाबालिगों को भी मुक्त कराया, जिन्हें काम दिलाने के नाम पर इस धंधे में धकेला जा रहा था।

पुलिस ने गेस्ट हाउस से बरामद सबूतों के आधार पर थाना पिरान कलियर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, पोक्सो अधिनियम और B.N.S. की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अपराध संख्या 77/25, धारा 3/5/6/7 देह व्यापार अधिनियम, 17/18 पोक्सो अधिनियम, और 64/144 B.N.S. में मामला दर्ज किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मुस्तफा लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर देह व्यापार चला रहा था। वह अपने गेस्ट हाउस में गरीब महिलाओं और युवतियों को काम दिलाने के नाम पर बुलाता और फिर ग्राहकों की व्यवस्था कर उनके साथ शारीरिक शोषण करवाता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना कलियर में कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रवि कुमार, फरमान, अजय और सागर शामिल हैं, जो अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। वहीं, मुख्य आरोपी मुस्तफा के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और गुंडा अधिनियम के तहत मुकदमे शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी बरामद की है। इस कार्रवाई में चार महिलाएं और दो पुरुष अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पाए गए, जबकि एक महिला और चार पुरुष (जिनमें से दो फरार हैं) 144 B.N.S., 3/5/7 देह व्यापार अधिनियम और 11/17 पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपित हैं।

हरिद्वार पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक और मैनेजर की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि धर्मनगरी की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, और पुलिस अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

देवभूमि खबर

Related articles