नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी  गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी  गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दून पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा की गई है।

पीड़िता की मां, निवासी कारगी ग्रांट बंजारावाला, पटेलनगर देहरादून, ने कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपी मोनिस पुत्र इमरान, निवासी नन्हेडा बुड्ढावरवेडा, थाना नागल, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0- 310/2025, धारा 351(3)/65(1) बीएनएस व 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने सुरागरसी व पतारसी कर आरोपी के ठिकानों का पता लगाया और 02 जुलाई 2025 को आरोपी मोनिस पुत्र इमरान, निवासी नन्हेडा बुड्ढावरवेडा, थाना नागल, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष को जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

देवभूमि खबर

Related articles