डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का अपर जिलाधिकारी श्री नेगी ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर कालाढूंगी राजस्व ग्राम नाथूझाला में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने बतायाभारत सरकार की महत्वाकांक्षी agri stake योजना के अंतर्गत अंश निर्धारण, फार्मर ,रजिस्ट्री तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य संचालित किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित काश्तकार के समक्ष कुछ खेतों का स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार एवं राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि डिजिटल crop सर्वे के कार्य में तेजी लाई जा रही है। अधिकांश कार्य संपन्न हो चुका है, कुछ खेतों में Sajra तथा लोकेशन ट्रेस होने की आशिक कठिनाई सामने आ रही है।इस संबंध में अपर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व परिषद उत्तराखंड देहरादून में डिजिटल क्रॉप सर्वे के नोडल अधिकारी को फील्ड में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर ईश्वर सिंह प्रभारी तहसीलदार कालाढूंगी, ताराचंद्र घिल्डियाल,अभय कुमार, हिमाक्षी राजस्व उप निरीक्षक, उपस्थित रहे।

