HTML tutorial
HTML tutorial

केरल में वामपंथी हिंसा के खिलाफ भाजपा की जन रक्षा यात्रा शुरू

केरल में वामपंथी हिंसा के खिलाफ भाजपा की जन रक्षा यात्रा शुरू
Spread the love

नई दिल्‍ली। केरल में वामपंथी हिंसा के खिलाफ भाजपा ने जन रक्षा यात्रा शुरू किया है। दिल्‍ली में भी आज इसका आयो‍जन किया गया, जिसमें राष्‍ट्रीय पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह शामिल हुए। इस मौके पर दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।
अमित शाह ने दिल्‍ली से ही केरल की वामपंथी सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा, गोली से भी जान ली जा सकती है, मगर भय फैलाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। फिर भी हम कुर्बानी से नहीं डरने वाले।
शाह ने आगे कहा, कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी को शर्म आनी चाहिए, ज्‍यादातर हत्‍याएं मुख्‍यमंत्री के इलाके में हुई हैं। जब से कम्‍यूनिस्‍ट सत्‍ता में हैं, तब से 120 से अधिक भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताआें की हत्‍याएं हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि केरल में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की ‘राजनीतिक हत्‍या’ से पार्टी में भारी नाराजगी है और वामपंथी हिंसा के खिलाफ भाजपा ने जोर-शोर से अभियान छेड़ दिया है।
इससे पहले केरल से अमित शाह ने इसकी शुरुआत करते हुए वहां की सरकार पर जोरदार हमला बोला। केरल में जन रक्षा यात्रा में भाजपा शासित उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी हिस्‍सा लिया और कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

देवभूमि खबर

Related articles