प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित परियोजनाओं की प्रगति की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Spread the love

देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित इन योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं की निरंतर निगरानी करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, लेकिन अब तक उनका लोकार्पण नहीं हुआ है, उनका शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को इनका त्वरित लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं, उनमें समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने के लिए विभाग प्रो-एक्टिव भूमिका निभाएं। एक से अधिक विभागों से जुड़ी परियोजनाओं के लिए आपसी समन्वय से समस्याओं का समाधान करते हुए कार्य को गति देने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने नियोजन विभाग को प्रधानमंत्री के शिलान्यास से संबंधित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एमडी यूजेवीएनएल को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना के लिए केन्द्रीय जल आयोग को शीघ्र डिजाइन एवं शेड्यूल उपलब्ध कराने को कहा, ताकि परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न विभागों की ₹22,015.76 करोड़ लागत की कुल 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इनमें से 18 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 6 का लोकार्पण किया जा चुका है, जबकि 12 परियोजनाओं का लोकार्पण अभी शेष है। शेष 73 परियोजनाएं विभिन्न स्तरों पर प्रगति पर हैं, जिनमें से अधिकांश के मार्च 2026 तक पूर्ण होने की संभावना जताई गई है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव श्री नीतेश कुमार झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. एस. एन. पाण्डेय, श्री युगल किशोर पंत, अपर सचिव श्री विनीत कुमार एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

काठगोदाम आत्महत्या प्रकरण में SIT गठित, निष्पक्ष जांच के निर्देश

Spread the loveदेहरादून।जनपद ऊधमसिंह नगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी 2026 की रात्रि काठगोदाम क्षेत्र में आत्महत्या किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने प्रकरण की गहन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के लिए विशेष अन्वेषण दल (SIT) का […]