उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड परीक्षा/साक्षात्कार हेतु 34 चिकित्सकों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी

Spread the love

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यरत 34 संविदा बॉन्डधारी चिकित्सकों को उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की विज्ञप्ति संख्या—उ०चि०से०च०बो०/परी०/14/2025-26/784, दिनांक 13 नवंबर 2025 के अंतर्गत आयोजित परीक्षा/साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) जारी किया गया है।
महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, ये चिकित्सक चयन बोर्ड के माध्यम से यदि राज्य स्वास्थ्य सेवा (सामान्य ग्रेड) में नियमित नियुक्त होते हैं, तो उन्हें बॉन्ड की शेष अवधि के अनुरूप उत्तराखंड राज्य में अनिवार्य राजकीय सेवा देनी होगी।

जारी सूची में हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल सहित विभिन्न जिलों के उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक शामिल हैं।

विभागीय आदेश से पात्र चिकित्सकों को परीक्षा/साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे राज्य में नियमित चिकित्सा सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Next Post

प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित परियोजनाओं की प्रगति की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Spread the love देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित इन योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्य सचिव ने […]