माघ मास में खिचड़ी बांटना सबसे बड़ा पर्व माना गया है: सरिता आर्या

माघ मास में खिचड़ी बांटना सबसे बड़ा पर्व माना गया है: सरिता आर्या
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के श्री राम सेवक सभा रामलीला समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ मास में खिचड़ी भोग आयोजित किया गया।

जिसमें नैनीताल विधायक सरिता आर्या, पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल , नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट समेत श्री राम सेवक सभा के मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, डॉक्टर ललित तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, गिरीश भट्ट, विमल चौधरी, प्रकाश पांडे, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने कहा खिचड़ी पर्व बहुत बड़ा पर्व होता है उन्होंने क्षेत्र वासियों को मकंर सक्रांति की बधाई भी दी। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने एवं पर्यटकों ने खिचड़ी खाई। साथ मे सलाद कि चटनी के भी चटकारे लिए।

देवभूमि खबर

Related articles