दून पुलिस का हुड़दंगियों पर एक्शन: मसूरी में 7 और ऋषिकेश में 5 गिरफ्तार, सार्वजनिक शांति भंग करने पर कार्रवाई

दून पुलिस का हुड़दंगियों पर एक्शन: मसूरी में 7 और ऋषिकेश में 5 गिरफ्तार, सार्वजनिक शांति भंग करने पर कार्रवाई
Spread the love

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने रविवार को मसूरी और ऋषिकेश में कार्रवाई करते हुए कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

कोतवाली मसूरी क्षेत्र में कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों के बीच मारपीट और हुड़दंग की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और झगड़ा जारी रखा। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में दिल्ली और बिजनौर निवासी शामिल हैं।

ऋषिकेश में पैतृक संपत्ति विवाद में 5 गिरफ्तार
वहीं कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के मायाकुंड में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बहन पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे आक्रोशित होकर आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को धारा 170(1)/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

देवभूमि खबर

Related articles