बारिश ने किया सबका जीना दूभर, चारों ओर छाया कोहरा, सुनसान हुई सड़के

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी साबित होती नजर आ रही है।यहाँ देर रात से ही रिमझिम बारिश की बौछारों ने सबका जीना दूभर कर दिया है। जबकि शनिवार व रविवार को माल रोड समेत तमाम पर्यटक स्थलों में पर्यटकों का तांता लगा हुआ रहता था। आज सुनसानी छाई हुई है।
रोजमर्रा के कार्य करने वाले कारोबारी भी अपने अपने घरों में दुपके हुए हैं। पूरे नैनीताल क्षेत्र को चारों ओर से कोहरे ने अपने आगोश में समेटा हुआ है। आज रविवार का अवकाश होने से स्कूलों के बच्चों का आना जाना बंद रहा वही दूसरी ओर ऑफिस में भी अवकाश होने से कोई भी चहल पहल नहीं दिखाई दे रही है। यहाँ तक कि आमने सामने तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।लगातार बारिश के चलते ठंड का प्रकोप भी सताने लग गया और जोर दार ठंड पड़ने लग गई है।
मौसम विभाग की माने तो रविवार व सोमवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आएगा। सूत्रों की माने तो बारिश के चलते दो ग्रामीण मार्ग भोर्सा पिनरो मोटर मार्ग, पंगोट देचोरी मार्ग मलुवा आने से बन्द हो गये हैं। बारिश के चलते कई मार्गों में पहाड़ों से पत्थरों के लुढ़कने के समाचार भी मिल रहे हैं। बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है

