जसपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 720 ट्रामाडोल कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

जसपुर। ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल और 7.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। नशा तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पहली कार्रवाई चौकी सूतमिल पुलिस टीम ने 18 सितंबर 2026 की रात कासमपुर-शरीफ नगर रोड पर चेकिंग के दौरान की। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK18C-0029 को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने बाइक सवार मौ. गुलशेर पुत्र मौ. जाकिर, निवासी शरीफ नगर, कुआं खेड़ा, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली जसपुर में मुकदमा अपराध संख्या 418/26, धारा 8/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल और मोटरसाइकिल संख्या UK18C-0029 को कब्जे में लिया है।
दूसरी कार्रवाई चौकी बाजार पुलिस टीम ने कलियांवाला से तहसील रोड के पास चेकिंग के दौरान की। पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UK06AA-1970 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 7.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। मौके से शहजाद हुसैन पुत्र सफीक अहमद, निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान, थाना जसपुर, उम्र 30 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली जसपुर में मुकदमा अपराध संख्या 416/26, धारा 8/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.88 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK06AA-1970 बरामद की है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, चौकी प्रभारी बाजार, उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी, चौकी प्रभारी तथा कांस्टेबल प्रवीन्द्र सिंह, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह, भवान सिंह एवं दीपक जलाल शामिल रहे।


