उत्तराखण्ड एसटीएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

उत्तराखण्ड एसटीएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के पर्यवेक्षण मे एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।


दिनांक 26 फरवरी 2026 को तकनीकी व मैनुअल इनपुट के आधार पर थाना राजपुर क्षेत्र, देहरादून से कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी सहारनपुर (उ.प्र.) तथा पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध .32 बोर पिस्टल, 07 जिंदा कारतूस तथा एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। इस संबंध में थाना राजपुर, देहरादून में मु.अ.सं. 40/2026 धारा 111(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एसटीएफ द्वारा जेलों में निरुद्ध कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाती है। पूछताछ में प्रकाश में आया कि अभियुक्त पारस पूर्व में मुख्तार अंसारी व संजीव जीवा गैंग का शूटर रह चुका है। उनकी मृत्यु के बाद वह सुनील राठी गैंग में शामिल हो गया और हरिद्वार व देहरादून की विवादित एवं बेशकीमती भूमियों में हस्तक्षेप कर उगाही का कार्य कर रहा था।
जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्तों का पौड़ी जेल में निरुद्ध सुनील राठी से लगातार संपर्क था तथा वे जेल में मुलाकात करने भी जाते रहे हैं। हरिद्वार के एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर का नाम भी प्रकाश में आया है, जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है और निरंतर गैंग के संपर्क में था।

पुलिस के अनुसार, देहरादून व हरिद्वार के कुछ व्यापारी इनसे परेशान थे, परंतु गैंग के भय के कारण कोई शिकायत सामने नहीं आई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि गिरफ्तार अभियुक्त देहरादून में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) तथा पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी प्रेमपुरी, थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध .32 बोर पिस्टल, 07 जिंदा कारतूस तथा एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना राजपुर, देहरादून में मु.अ.सं. 40/2026 धारा 111(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles