डीएम आशीष कुमार भटगाई की अध्यक्षता में डीसीसी-डीएलआरसी बैठक सम्पन्न, जनपद में सीडी रेशियो 40% तक बढ़ाने के निर्देश

Spread the love

पिथौरागढ़।त्रैमास दिसंबर 2025 की समाप्ति पर जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की वित्तीय प्रगति, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों तथा बैंकिंग सेवाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में पिथौरागढ़ की मेयर कल्पना देवलाल, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, नाबार्ड के डीडीएम राकेश कन्याल, भारतीय रिजर्व बैंक से एलडीओ ऑनलाइन माध्यम से, जीएम जिला उद्योग केंद्र, परियोजना अधिकारी उरेडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एलडीएम पिथौरागढ़ एन.आर. जौहरी द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने जनपद के सीडी रेशियो (CD Ratio) को न्यूनतम 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि बैंकिंग क्षेत्र को ऋण वितरण में और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लक्ष्यों को सभी बैंकों के समन्वित प्रयास से पूर्ण करने तथा इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने और आमजन की बैंकिंग संबंधी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी बैंकों एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद में वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ बनाने और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Next Post

चमोली में ऑपरेशन स्माइल फिर हुआ तेज, एसपी ने 100% रिकवरी लक्ष्य के साथ की समन्वय बैठक

Spread the love चमोली।गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु संचालित “ऑपरेशन स्माइल” के सकारात्मक परिणामों के बावजूद शेष गुमशुदाओं की संख्या अधिक होने के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार अभियान को दिनांक 18 फरवरी से आगामी दो माह तक पुनः संचालित किया जा रहा है। यह अभियान चार चरणों में संचालित […]