कांवड़ मेला-2025: सफल समापन पर SSP हरिद्वार ने निरीक्षकों को किया सम्मानित
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में हरिद्वार पुलिस ने अभूतपूर्व समन्वय, कड़ी मेहनत और जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस उपलब्धि के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने जनपद के कोतवालों, थानाध्यक्षों और यातायात निरीक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया।
एसएसपी ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे पूरी पुलिस टीम ने निष्ठा और टीमवर्क के साथ सफलतापूर्वक निभाया।
कांवड़ मेले के दौरान बेहतर समन्वय और सेवाभाव प्रदर्शित करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप मोमेंटो प्रदान किए गए।

