पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चमियाला का शानदार परीक्षा परिणाम, विस्मित कोटनाला ने जनपद में हासिल किया दूसरा स्थान
टिहरी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज चमियाला का कक्षा 12वीं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र विस्मित कोटनाला ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह तनवार तथा समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

