HTML tutorial
HTML tutorial

रणजीत सिंह नामधारी ने संभाला उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का कार्यभार

रणजीत सिंह नामधारी ने संभाला उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का कार्यभार
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रणजीत सिंह नामधारी ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री नामधारी ने कहा कि उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड पशु संरक्षण, पशु क्रूरता निवारण, निराश्रित पशुओं के कल्याण, पशु आश्रय गृहों के सुदृढ़ीकरण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में पशु कल्याण से संबंधित योजनाओं को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक लीलाधर बिष्ट एवं बोर्ड के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री नामधारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पशु प्रेमियों के सहयोग से राज्य में पशु कल्याण योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, जिससे पशु संरक्षण और कल्याण को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में कुलतार सिंह नामधारी, मानस पत्र, एडवोकेट बलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, ग्राम प्रधान हरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, ग्राम प्रधान मनीष राणा, राकेश कुमार, ग्राम प्रधान किशन सिंह कार्की, रामपाल सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोगा ने भी श्री नामधारी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

देवभूमि खबर

Related articles