HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, बम स्क्वाड ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, बम स्क्वाड ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
Spread the love

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में धाम के संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा एंटी-सबोटॉज विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर सहित अन्य उपकरणों से मंदिर के प्रवेश द्वारों, विश्राम स्थलों और श्रद्धालुओं के सामान की सघन जांच की गई।

सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना है।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दें।

देवभूमि खबर

Related articles