करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुरादाबाद से दबोचा

करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुरादाबाद से दबोचा
Spread the love

ऊधमसिंह नगर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) से दबोचा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में टीम ने 01 मई 2026 को यह गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलीम अहमद उर्फ हाफिज सलीम (65 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 20, तिकोनिया बस स्टैंड, ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्ष 2024 से करोड़ों की ठगी के मामले में फरार चल रहा था और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में दर्ज दर्जनों मुकदमों में वांछित था।

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली ट्रांजिट कैंप में एफआईआर संख्या 315/2024 के तहत धारा 420, 409, 120बी आईपीसी तथा उत्तराखंड निक्षेपक हित संरक्षण अधिनियम-2005 (UPID Act) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देवभूमि खबर

Related articles