वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सम्मेलन , 44 अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सम्मेलन , 44 अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय में अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और निष्पक्षता से ही जनता में सुरक्षा और विश्वास बना रहता है।

सम्मानित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में दूरसंचार शाखा से उपनिरीक्षक आलोक ध्यानी, सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार जोशी और सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह नेगी शामिल हैं। थाना डालनवाला से उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल शांति स्वरूप धुनियाल, कांस्टेबल विजय सिंह, जसवीर सिंह, सत्यम कुमार और मोहन सिंह को सम्मानित किया गया।

थाना रायपुर से उपनिरीक्षक रमन सिंह और सहायक उपनिरीक्षक सुनील रावत को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कोतवाली ऋषिकेश से उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

थाना रायवाला से हेड कांस्टेबल सुधीर सैनी को, थाना बसंत विहार से सहायक उपनिरीक्षक विनय प्रसाद भट्ट और कांस्टेबल नीरज घिल्डियाल को सम्मानित किया गया। कोतवाली नगर से उपनिरीक्षक आशीष कुमार, महिला उपनिरीक्षक नीमा, कांस्टेबल विनोद सिंह, महेश पुरी, संदीप कुमार और बृजेश रावत को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

थाना कैंट से उपनिरीक्षक मोहन सिंह नेगी, महिला उपनिरीक्षक विनयता चौहान, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र पंवार, कांस्टेबल योगेश सैनी, अजय कुमार, अवनीश और केदारनाथ को सम्मानित किया गया।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) से उपनिरीक्षक विनोद राणा, हेड कांस्टेबल किरण कुमार और कमल जोशी, कांस्टेबल अमित कुमार, आशीष शर्मा, लोकेन्द्र कुमार, नरेन्द्र रावत, महिला कांस्टेबल जमुना नेगी, कांस्टेबल नवनीत, सोनी कुमार और मनोज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सीपीयू (ट्रैफिक पुलिस यूनिट) से कांस्टेबल राहुल और अरुण गिरी को भी सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल को हमेशा सतर्क रहकर जनसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनता के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर देने की बात कही।

देवभूमि खबर

Related articles