पुलिस लाईन की नवीनीकृत व्यायामशाला एवं सभागार का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने किया उद्घाटन

पुलिस लाईन की नवीनीकृत व्यायामशाला एवं सभागार का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने किया उद्घाटन
Spread the love

पुलिस लाईन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल के करकमलों से व्यायामशाला और सभागार का उद्घाटन किया गया। रिबन काटकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इन दोनों सुविधाओं का उद्घाटन किया, जो पुलिस कर्मियों की भलाई के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

पुलिस विभाग के वेलफेयर के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हमेशा प्रयासरत रहते हैं और पुलिस कर्मियों के बेहतर रहन-सहन के बारे में लगातार सोचते रहते हैं। उनके इसी दृष्टिकोण का परिणाम है कि पुलिस लाईन चंबा में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नवीनतम और आधुनिक जिम स्थापित किया गया है। यह जिम केवल पुलिस कर्मियों के लिए नहीं, बल्कि बाहरी लोगों के लिए भी अत्यंत कम शुल्क पर उपलब्ध कराया गया है, जो एक सुनहरा अवसर है।

इसके साथ ही, पुलिस सभागार को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें आधुनिक लाईटिंग के साथ-साथ माइक की ध्वनि को संतुलित किया गया है, ताकि कार्यक्रमों का संचालन और सुनना एक बेहतर अनुभव हो।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान मासिक अपराध गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री जे0 आर0 जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी श्री महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी चंबा श्रीमती ओशिन जोशी, DGC श्री स्वराज सिंह पंवार, APO श्रीमती सीमा रानी, वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, PRO वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जनपद मुख्यालय के थाना प्रभारी एवं सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles