38 लाख की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई

38 लाख की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

देहरादून/उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत उत्तराखंड STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पुलभट्टा क्षेत्र में एक आरोपी को 129 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 38 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देशों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में STF कुमाऊं टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान अभियुक्त महेश मौर्य पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम चौनडेरा थाना बहेड़ी जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 129 ग्राम हीरोइन तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली के कुछ लोगों के संपर्क में था और कम कीमत पर हीरोइन खरीदकर कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक दामों पर सप्लाई करता था। STF अब आरोपी के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चोरी, पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य गंभीर मामलों समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में STF एंटी नार्कोटिक्स टीम के निरीक्षक पावन स्वरुप, SI विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं थाना पुलभट्टा पुलिस टीम में SO प्रदीप मिश्रा, SI दिनेश चंद्र भट्ट और आरक्षी गजेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस अथवा STF को दें। विभाग ने संपर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 और 9412029536 जारी किए हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles