38वें नेशनल गेम्स में पदक जीतकर लौटे जवान को एसएसपी हरिद्वार ने दी बधाई,₹5000/- के नगद ईनाम की घोषणा की
हरिद्वार।उत्तराखंड की मेजबानी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में जूडो मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन करने वाले हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह आज हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कैंप ऑफिस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से मुलाकात की।
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए एसएसपी हरिद्वार ने हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दीं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए श्री डोबाल ने ₹5000/- के नगद इनाम की घोषणा की।
वीरेन्द्र सिंह की इस सफलता से हरिद्वार पुलिस में हर्ष का माहौल है और उन्हें जिले के अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा बताया जा रहा है।

