तीनधारा में टेंपो ट्रैवलर पलटी, पुलिस ने त्वरित राहत-बचाव कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

तीनधारा में टेंपो ट्रैवलर पलटी, पुलिस ने त्वरित राहत-बचाव कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Spread the love

टिहरी। राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर तीनधारा क्षेत्र स्थित केसीसी साइट के समीप मंगलवार को एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1:10 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस चौकी को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही एडिशनल सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि वाहन संख्या DL1VC4867 के चालक अंकित गुप्ता, निवासी रोहिणी सेक्टर-24, दिल्ली ने बताया कि वाहन के पहिए के नीचे अचानक पत्थर आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

दुर्घटना में ललिता सांठे (42 वर्ष), निवासी ठाणे, मुंबई के चेहरे पर तथा चिंतन गोयल (45 वर्ष), निवासी कांदिवली, मुंबई के हाथ में चोटें आईं। वाहन में सवार अन्य आठ यात्री सुरक्षित पाए गए।

पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु बागी अस्पताल, देवप्रयाग भेजा। वहीं जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर हटवाकर यातायात को शीघ्र सामान्य कराया गया।
टिहरी पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। साथ ही यात्रियों और वाहन चालकों से पर्वतीय मार्गों पर विशेष सावधानी बरतते हुए वाहन चलाने की अपील की गई है।

देवभूमि खबर

Related articles