अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रयास रंग लाए, ढाई वर्ष में पूर्ण प्रधानाचार्य बनने की उम्मीद जगी

Spread the love

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के निरंतर प्रयासों से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत डाउन ग्रेड प्रधानाचार्यों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। संघ की पहल पर अब राजकीय विद्यालयों की भांति पाँच वर्ष की बजाय ढाई वर्ष में पूर्ण प्रधानाचार्य का वेतनमान (पूर्ण स्केल) देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवं प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी के साथ डाउन ग्रेड प्रधानाचार्य एसोसिएशन के संरक्षक महावीर प्रसाद भट्ट द्वारा एक मांग पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को सौंपा गया था। इस मांग पत्र को कई विधायकों एवं मंत्रियों का भी समर्थन प्राप्त हुआ।

मांग पर संज्ञान लेते हुए शासन स्तर से शिक्षा निदेशालय को निर्देश जारी किए गए हैं, वहीं शिक्षा निदेशालय द्वारा जनपदों से संबंधित सूचनाएं मांगी गई हैं। इससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है।

इस उपलब्धि पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, डाउन ग्रेड प्रधानाचार्य एसोसिएशन के संरक्षक महावीर प्रसाद भट्ट, मनमोहन सिंह रौतेला, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शिव सिंह रावत, मंडलीय मंत्री बाल मनोज रावत, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशन सिंह मेहता, मंडलीय मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा सहित संघ के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला मंत्रियों ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Next Post

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम–एसपी ने आदिबद्री धाम व चांदपुर गढ़ी का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love चमोली।आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री आदिबद्री धाम के कपाट खुलने के ठीक एक दिन बाद गौरव कुमार (जिलाधिकारी) एवं सुरजीत सिंह पंवार (पुलिस अधीक्षक) ने आदिबद्री धाम पहुंचकर […]